दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 2 ईरानी ड्रोन गिरे, एक भारतीय समेत 4 लोग घायल
क्या है खबर?
पश्चिमी एशिया में चल रहे जंग के बीच खबर आई है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन से हमला किया गया है। दुबई से मीडिया रिपोर्ट्स में पता चला कि हवाई अड्डे के पास 2 ईरानी ड्रोन को रोके जाने के बाद धमाका हुआ है, जिसमें चार लोग घायल हुए हैं। इसमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। हालांकि, अभी हवाई यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।
हमला
एक बांग्लादेश और 2 घाना के नागरिक घायल
दुबई सरकार ने एक बयान में बताया कि DXB हवाई अड्डे पर हुए हमले में दो घाना के नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं, जबकि एक भारतीय नागरिक को मध्यम चोटें आईं। बता दें कि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। यह प्रतिवर्ष 9 करोड़ यात्रियों को संभालता है। घटना के बाद आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं, और घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है।
सुरक्षा
UAE ने अपनी तेल रिफाइनरी बंद की, ईरान की चेतावनी
ईरान के संयुक्त सैन्य कमांड ने बुधवार को कहा कि पश्चिम एशिया में स्थित बैंक और वित्तीय संस्थान अब लक्ष्य पर हैं। खातम अल-अनबिया मुख्यालय ने लक्ष्यों की पहचान की है। यह घोषणा तेहरान के एक बैंक में इजरायली-अमेरिकी हमलों में कर्मचारियों की मौत की खबरों के बाद आई है। UAE ने एहतियात के तौर पर अपने सबसे बड़े तेल रिफाइनरी को बंद कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने अबू धाबी दूतावास और दुबई में वाणिज्य दूतावास बंद किया है।
ट्विटर पोस्ट
दुबई एयरपोर्ट पर जमा भीड़
Dubai departures.
— Kim Dotcom (@KimDotcom) March 11, 2026
UAE in trouble.pic.twitter.com/VFVcWJeUjg