ईरान में इजरायल-अमेरिकी हमलों में अब तक 787 मौत, छात्राओं के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
क्या है खबर?
ईरान में पिछले 4 दिनों से जारी अमेरिका और इजरायल के हमलों में अब तक ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के साथ 787 लोग मारे गए हैं। ईरान की सरकारी मीडिया ने ईरानी रेड क्रिसेंट के हवाले से यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले सोमवार को मृतकों की संख्या 555 थी। मृतकों में महिला और बच्चे समेत सैन्य अधिकारियों, सैनिकों और आम नागरिकों के अलावा अन्य लोगों को शामिल किया गया है।
हमला
मीनाब में 165 छात्राओं का अंतिम संस्कार
ईरान में शनिवार को दक्षिणी शहर मीनाब में हुए अमेरिकी-इजरायल हमला हुआ था, जिसमें 165 स्कूली छात्राओं और कर्मचारियों की जान गई है। मंगलवार को उनके भव्य अंतिम संस्कार समारोह आयोजन किया गया था। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि यह हमला अमेरिकी और इजरायली बलों द्वारा एक लड़कियों के स्कूल पर किया गया था, जो मौजूदा संघर्ष में सबसे घातक घटनाओं में से एक है। अभी हमला चौथे दिन भी जारी है।
ट्विटर पोस्ट
ईरान में 165 छात्राओं के अंतिम संस्कार में उमड़ा हुजूम
Funeral procession for the 165 school girls killed by the US and Israeli Joint Forces attack on Minab Elementary School in Iran is currently underway in Iran.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 3, 2026
pic.twitter.com/O4bMeKXnZk