ईरान ने दूसरे अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया, अमेरिका का इनकार
क्या है खबर?
ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका के दूसरे F-35 लड़ाकू विमान को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास मार गिराने का दावा किया है। उसने पायलट के बचने की संभावना को भी खारिज किया है। ईरानी सरकारी प्रेस टीवी ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के खातम अल-अंबिया मुख्यालय के प्रवक्ता के हवाले से इसकी पुष्टि की। प्रवक्ता ने कहा, "मध्य ईरान के ऊपर, IRGC एयरोस्पेस फोर्स के नए एयर-डिफेंस सिस्टम ने अमेरिका का दूसरा पांचवीं पीढ़ी का F-35 विमान मार गिराया है।"
इनकार
ईरान ने तस्वीरें और वीडियो साझा की, अमेरिका ने नकारा
प्रेस टीवी ने कम से कम 9 तस्वीरें साझा कर दावा किया है कि अमेरिकी विमान मार गिराया गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने वीडियो भी साझा की है। अमेरिकी केंद्रीय कमान (CENTCOM) ने दावे को खारिज कर दिया और एक्स पर लिखा, 'सभी अमेरिकी लड़ाकू विमानों का हिसाब रखा गया है। ईरान के IRGC ने कम से कम आधा दर्जन बार यही झूठा दावा किया है।" पहले भी ईरान एक F-35 गिराने का दावा कर चुका है।
ट्विटर पोस्ट
सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा वीडियो
🚨🇮🇷🇺🇸 BREAKING: Iran SHOT DOWN another U.S. fighter jet in the skies over Qeshm Island in the Persian Gulf pic.twitter.com/y4z8L931sW
— Jackson Hinkle 🇺🇸 (@jacksonhinklle) April 3, 2026
ट्विटर पोस्ट
प्रेस टीवी ने साझा की तस्वीरें
More photos from the downed US F-35 fighter jet in central Iran
— Press TV 🔻 (@PressTV) April 3, 2026
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/Y7LKBoCnsR
पोत
अमेरिकी विमानवाहक पोत गेराल्ड वापस समुद्र में लौटा
अमेरिकी नौसेना का सबसे बड़ा विमानवाहक पोत USS गेराल्ड आर. फोर्ड एक बार फिर समुद्र में लौट आया है और ईरान के खिलाफ मिशन के लिए तैयार है। उसे कुछ सप्ताह पहले कपड़े धोने के स्थान पर लगी आग के बाद मरम्मत के लिए वापस बुलाया गया था। आग से पोत को नुकसान पहुंचा था। हालांकि, यह आग ईरान के हमले से नहीं लगी थी। बता दें कि ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की बात कही है।