LOADING...
ईरान ने बहरीन का तेल डिपो उड़ाया, इजरायली सेना का बेरूत में बुर्ज अल-बरजनेह पर हमला 
इजरायल का बेरूत पर बड़ा हमला

ईरान ने बहरीन का तेल डिपो उड़ाया, इजरायली सेना का बेरूत में बुर्ज अल-बरजनेह पर हमला 

लेखन गजेंद्र
Mar 12, 2026
09:22 am

क्या है खबर?

पश्चिमी एशिया में तनाव बना हुआ है। गुरुवार को ईरान ने युद्ध के 13वें दिन भी खाड़ी देशों को निशाना बनाकर हमला किया। इजरायली सेना के भी हमले जारी है। ईरान ने गुरुवार तड़के बहरीन के मुहर्रक प्रांत में अल-महराक इलाके में तेल डिपो पर हमला किया है। हमले के बाद यहां भीषण आग लग गई। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हमले के बाद बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने नागरिकों को सलाह जारी की है।

हमला

सऊदी अरब में तेल क्षेत्र के पास ड्रोन हमलों को नाकाम किया

सऊदी अरब ने रियाद में एक ईरानी ड्रोन हमले को मार गिराया। सऊदी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शैबाह तेल क्षेत्र की ओर बढ़ रहे 2 अन्य ड्रोनों को भी रोके गए हैं। दुबई में गुरुवार सुबह फिर से मिसाइल का अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि हवाई रक्षा प्रणालियां आने वाली गोलाबारी को रोकने के लिए काम कर रही हैं। कुवैत के हवाई सुरक्षा तंत्र ने भी उत्तरी क्षेत्र में कई ड्रोन रोका है।

हमला

इजरायल ने बेरूत में तबाही मचाई

लेबनान में ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिज्बुल्लाह द्वारा उत्तरी इजरायल पर ड्रोन और रॉकेट दागे जाने के बाद इजरायली युद्धक विमानों ने गुरुवार तड़के बेरूत के दक्षिणी उपनगरों और दक्षिणी लेबनान पर बमबारी की। इजरायली रक्षा बलों (IDF) के हवाई हमलों ने दक्षिणी इलाके में बुर्ज अल-बरजनेह को निशाना बनाया, जिससे आग लग गई और बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। वीडियो में दक्षिणी लेबनान में ढही इमारतें और धुएं से भरी सड़कें दिखाई दे रही थीं।

Advertisement

मौत

इजरायली हमले में 7 की मौत

द गार्डियन के मुताबिक, गुरुवार तड़के इजरायल ने मध्य बेरूत के रामलेट अल-बैदा इलाके में भी हमला किया, जहां कई विस्थापित परिवार थे। हमले में घनी आबादी वाला यह इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमले में 7 लोग मारे गए हैं, जबकि 17 घायल हैं। लेबनान में इजरायल के हमले में अभी तक 634 लोग मारे गए और 1,586 घायल हुए हैं। विस्थापन के लिए 8.16 लाख परिवारों ने पंजीकरण कराया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

इजरायल का बेरूत पर हमला

ट्विटर पोस्ट

ईरान का बहरीन पर हमला

Advertisement