ईरान-पाकिस्तान सीमा पर व्यापार ठप, तकनीकी पेच या सुरक्षा का दांव?
दुनिया
ईरान और पाकिस्तान ने अपनी सीमा पर आवाजाही रोक दी है। गाबद-रिमदान और ताफ्तान जैसे अहम रास्तों पर दोनों देशों के बीच होने वाला व्यापार फिलहाल बंद हो गया है। ईरान ने इसके पीछे कुछ तकनीकी दिक्कतें और एहतियाती कदम बताए हैं। वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि यह फैसला सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने और तस्करी रोकने के लिए लिया गया है।
पाकिस्तान और ईरान ने सीमा फिर से खोलने पर बातचीत की
दोनों देशों के नेता जल्द ही सीमा को फिर से खोलने के लिए बातचीत में जुटे हैं। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया और राजनीतिक मामलों के सलाहकार शाहिद रिंद ने इस बंदी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि अधिकारी बेहतर सहयोग और सभी के लिए एक सुरक्षित व ज्यादा व्यवस्थित सीमा बनाने पर ध्यान दे रहे हैं।