भारत बनाम वेस्टइंडीज: आखिरी टी-20 मुकाबला 9 ओवर का होगा, भुवनेश्वर की 4 साल बाद वापसी
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बेंगलुरु में मुकाबला रात 7 बजे शुरू होना था, लेकिन बारिश के कारण मैच रात 9:15 बजे शुरू हुआ। बारिश के चलते मुकाबले को 9-9 ओवर का कर दिया गया। वहीं, पावरप्ले 2.4 ओवर का होगा। एक गेंदबाज 2 ओवर डाल सकता है। भुवनेश्वर कुमार 2022 के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेंगे।
प्लेइंग इलेवन
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।
वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत के लिए शिवम दुबे की भी वापसी हुई है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें टॉस का वीडियो
🚨 Toss 🚨
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
West Indies have won the toss and elected to bowl first in Bengaluru.
Updates ▶️ https://t.co/hpGnrNyZVS #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ pic.twitter.com/KIlkFuJpHY