LOADING...
ईरान के एयरपोर्ट पर हमले से यात्री विमान नष्ट, ब्रिटेन भी भेजेगा युद्धपोत; जानिए बड़ी बातें
एयरपोर्ट पर हुए हमले में ईरान एयर का यात्री विमान नष्ट

ईरान के एयरपोर्ट पर हमले से यात्री विमान नष्ट, ब्रिटेन भी भेजेगा युद्धपोत; जानिए बड़ी बातें

लेखन Manoj Panchal
Mar 03, 2026
10:37 pm

क्या है खबर?

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और लगातार हो रहे हमलों के बीच बड़ी घटना सामने आई है, जिसने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी ईरान पर इजरायली-अमेरिकी हमलों के दौरान जमीन पर खड़ा ईरान एयर का एक यात्री विमान नष्ट कर दिया गया। रॉयटर्स के मुताबिक, यह विमान ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बुशेहर के बुशेहर एयरपोर्ट पर हुए हमले के दौरान निशाना बना।

ट्विटर पोस्ट

ईरान के एयरपोर्ट पर हमला 

हताहत 

बुशेहर शहर में है सक्रिय परमाणु ऊर्जा संयंत्र

फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि उस समय विमान सेवा में था या नहीं। बता दें, ईरान का बुशेहर फारस की खाड़ी के किनारे स्थित है और यहां ईरान के एकमात्र सक्रिय परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी घर है। इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान के विभिन्न ठिकानों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। ईरान भी मध्य पूर्व के कई देशों में लगातार हमले कर रहा है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यात्री विमान नष्ट

Advertisement

अन्य हमला 

इजरायल-अमेरिका ने किए 1,700 से अधिक हमले

इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के लॉन्चर और उन्हें दागने के स्थान अब खत्म होते जा रहे हैं क्योंकि उनको "पूरी तरह नष्ट" किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, अमेरिकी सेना ने शनिवार को कहा कि 28 फरवरी से इजरायल के साथ मिलकर हमले शुरू होने के बाद से उसने ईरान के खिलाफ 1,700 से अधिक हमले किए हैं।

ब्रिटेन 

ब्रिटेन भी भेजेगा युद्धपोत और हेलीकॉप्टर

उधर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम (UK) साइप्रस में काउंटर-ड्रोन तकनीक से लैस हेलीकॉप्टर भेजेगा और साथ ही एयर डिफेंस डेस्ट्रॉयर नौसैनिक युद्धपोत HMS ड्रैगन को भी वहां तैनात करेगा। यह फैसला उस घटना के बाद लिया गया जब रविवार रात साइप्रस स्थित ब्रिटेन के एक सैन्य अड्डे पर ईरानी ड्रोन से हमला किया गया था। स्टार्मर ने कहा, "ब्रिटेन साइप्रस और वहां तैनात ब्रिटिश सैन्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"

बयान 

ईरान पर पूरी ताकत से हमला जारी रखेगा- नेतन्याहू

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि इजरायल ईरान पर पूरी ताकत से हमला जारी रखेगा और इजराइली पायलट "ईरान और तेहरान के आसमान में, साथ ही लेबनान के आसमान में भी" मौजूद हैं। वहीं, इजरायल की सेना ने कहा कि उसकी वायु शक्ति ने पूरे ईरान में उन औद्योगिक साइटों पर हवाई हमले किए जो हथियारों, विशेषकर बैलिस्टिक मिसाइलों के उत्पादन के लिए उपयोग होती थीं।

Advertisement