इंडोनेशिया ने जंगली आग के धुएं से निपटने के लिए ड्राई आइस गिराना शुरू किया
इंडोनेशिया में जंगली आग और उसके धुएं ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। इससे निपटने के लिए अब सरकार दक्षिण सुमात्रा के ऊपर हवाई जहाज से ड्राई आइस गिराई जा रही है।
इससे लगातार लग रही जंगल की आग से जो घना धुआं फैल रहा है, उस पर लगाम लगने की संभावना है।
इससे पहले इंडोनेशिया ने क्लाउड सीडिंग और वाटर बॉम्बिंग जैसे तरीके पहले ही आजमाए थे। अब राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इस नई तरकीब को अपनाने की मंजूरी दे दी है।
इसका मकसद पालेमबांग की हवा को साफ करना और लोगों को इस घुटन भरे माहौल से थोड़ी राहत दिलाना है।
आग से 9 लाख हेक्टेयर ज़मीन जलकर खाक
जनवरी से अब तक करीब 9 लाख हेक्टेयर जमीन इन आग की चपेट में आ चुकी है। 'अल नीनो' के असर और 'स्लैश-एंड-बर्न' (खेतों को साफ करने के लिए आग लगाने) के तरीके लगातार इस्तेमाल होने से आग लगने का यह मौसम और भी भयावह हो गया है।
यह दमघोंटू धुआं सिर्फ इंडोनेशिया तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सिंगापुर, मलेशिया और फिलीपींस में भी इसकी वजह से स्कूल बंद करने पड़े हैं और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही हैं।
कालीमंतन जैसे इलाकों में प्रदूषण अब इतना बढ़ गया है कि जानकार चेतावनी दे रहे हैं कि यह संकट दुनिया भर के लिए एक बड़ी परेशानी बन सकता है।