दुनिया बदलने को तैयार भारत, UN में जयशंकर ने किया बहुपक्षवाद सुधार का आह्वान
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में 'बहुपक्षवाद में सुधार' की बात कही। उन्होंने बताया कि आज की तकनीकी और राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए दुनिया को मिलकर काम करने के नए तरीकों की जरूरत है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ उन्होंने 'बहुपक्षवाद के लिए साझेदार शिखर सम्मेलन' की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने देशों से ज्यादा सहयोग करने और वैश्विक नियमों को मौजूदा वास्तविकताओं के हिसाब से ढालने का आग्रह किया।
स्लोवाकिया ने किया भारत की UNSC में स्थायी सीट की मांग का समर्थन
जयशंकर ने इस बात पर जोर दिया कि अगर हम वाकई तरक्की चाहते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय कानून और नियम बहुत अहम हैं। इसी बीच स्लोवाकिया ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सीट की मांग का खुले तौर पर समर्थन किया। उन्होंने ग्लोबल साउथ और इंडो-पैसिफिक दोनों क्षेत्रों में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी पहचाना। संयुक्त राष्ट्र महासभा में विसेग्राद समूह के साथ हुई बातचीत के बाद यह समर्थन मिला। यह भारत को दुनिया के कामकाज में एक बड़ी भूमिका दिलाने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।