थाईलैंड के मंदिर में रात गुजारने की कोशिश करने वाले भारतीय यूट्यूबर की आलोचना
थाईलैंड की यात्रा पर गए भारतीय यूट्यूबर बंशी ने उडोन थानी स्थित एक बौद्ध मंदिर में रात बिताने की कोशिश की, जिसके लिए उनकी आलोचना हो रही है।
उनका कहना था कि उसके पास होटल में रुकने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। उन्होंने वीडियो में, पुलिस और मंदिर के कर्मचारियों ने उसे विनम्रता से जाने को कहा था। उन्होंने बंशी को समझाया कि बाहर के लोगों को मंदिर में रात भर रुकने की इजाजत नहीं है।
बंशी 'एनीथिंग बंशी' नाम से चैनल चलाते हैं, जिसके लगभग 17,300 सब्सक्राइबर हैं। वीडियो में उन्होंने स्थानीय पुलिस और मंदिर प्रतिनिधियों के साथ हुई अपनी बातचीत को दिखाया है।
वापस भेजे जाने की चेतावनी भी दी
घटना के बाद ऑनलाइन खूब आलोचना हुई है। कई दर्शकों का मानना था कि बंशी को स्थानीय रीति-रिवाजों का सम्मान करना चाहिए था। उन्हें अजनबियों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी यात्रा की बेहतर योजना बनानी चाहिए थी।
कुछ लोगों ने तो यह भी चेतावनी दी कि दूसरे देशों में नियमों को नजरअंदाज करना गंभीर परेशानी का कारण बन सकता है। इसमें डिपोर्ट (देश से बाहर निकालना) किए जाने का खतरा भी शामिल है।
उन्होंने यात्रियों को याद दिलाया कि दूसरे देशों की यात्रा करते समय सावधान और तैयार रहना चाहिए।