LOADING...
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग अधिकारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के अधिकारी की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव

May 19, 2026
08:25 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी का शव चटगांव के खुल्शी इलाके में स्थित सहायक उच्चायोग कार्यालय में संदिग्ध परिस्थितयों में मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराने जाने के बाद भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

घटना

क्या शव मिलने की घटना?

चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (CMP) आयुक्त हसन मोहम्मद शौकत अली ने बताया कि मृतक अधिकारी की पहचान हरियाणा निवासी नरेंद्र (35) पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। वह चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग में सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह नरेंद्र अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे थे। पहले वहां मौजूद दूसरे अधिकारियों ने अपने स्तर पर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन बाद में पलिस को सूचित कर दिया।

बरामदगी

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बरामद किया शव

आयुक्त शौकत अली ने बताया कि भारतीय अधिकारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर नरेंद्र का शव बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए चटगांव मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया। शव संदिग्ध परिस्थियों में मिला था। उन्होंने बताया कि अभी मौत का कारण सामने नहीं आया है। पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। शव को भारत के सहायक उच्चायोग अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

Advertisement