हिटलर मुसोलिनी पेरू के मेयर बने, सिर्फ 25 वोटों से जीता चुनाव
पेरू के मध्य हुआनुको विभाग के एक दूरदराज के एंडियन जिले क्वेरोपल्का में 45 साल के वामपंथी उम्मीदवार हिटलर मुसोलिनी को मेयर चुन लिया गया है। उन्होंने महज 25 वोटों से बाजी मारी और कुल वोटों का 34.5 प्रतिशत हिस्सा उनके खाते में आया। इतने कम अंतर से जीत हासिल करके उन्होंने अपने दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी को तो हराया ही, साथ ही अपने अजीबोगरीब नाम की वजह से पूरी दुनिया का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया। बता दें कि क्वेरोपल्का में करीब 730 लोग रहते हैं।
पेरू में अजीब नामों का इतिहास रहा
2 कुख्यात तानाशाहों के नाम से मिलता-जुलता नाम होने के बावजूद, उनकी उम्मीदवारी ने लोगों का ध्यान इसलिए खींचा क्योंकि उनके नाम के ऐतिहासिक मायने बहुत गहरे थे। दरअसल, पेरू में अजीबोगरीब राजनीतिक नामों का लंबा इतिहास रहा है। पहले भी एक हिटलर नाम का मेयर बन चुका है और लेनिन व्लादिमीर नाम का एक उम्मीदवार भी चुनाव लड़ चुका है। सेंटर-लेफ्ट 'अहोरा नेसियन' पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले फ्लोरेस ही मेयर पद पर विजयी उम्मीदवार रहे।