क्वींसलैंड: प्रसव पीड़ा में जंजीर से बंधी आदिवासी महिला, जांच शुरू
पिछले हफ्ते क्वींसलैंड में एक आदिवासी महिला कैदी को प्रसव पीड़ा के दौरान कथित तौर पर अस्पताल के बिस्तर से हथकड़ी लगाकर बांधा गया था। अस्पताल के कर्मचारियों ने इस पर नाराजगी जताई, लेकिन वे हथकड़ी हटा नहीं सके। इस खबर के बाद लोगों में इस बात को लेकर गुस्सा बढ़ गया है कि प्रसव के दौरान महिला कैदियों के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है।
क्वींसलैंड करेक्टिव सर्विसेज ने मांगी माफी
क्वींसलैंड करेक्टिव सर्विसेज ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने हुई परेशानी के लिए माफी भी मांगी और मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब प्रसव के दौरान महिलाओं को हथकड़ी लगाने पर प्रतिबंध लगाने वाले एक बिल को रोक दिया गया था। जबकि संयुक्त राष्ट्र के दिशानिर्देशों के मुताबिक ऐसा नहीं होना चाहिए। सीनेटर लिडिया थॉर्प ने इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने संघीय सरकार से आग्रह किया है कि वह ऐसे स्पष्ट नियम बनाए ताकि किसी भी महिला को दोबारा इस तरह की स्थिति का सामना न करना पड़े।