न्यू ऑरलियन्स में 13 नवंबर को 'अटलांटिक एस्फाल्ट' नामक एक मालवाहक जहाज ने बंदरगाह पर खड़ी 'अमेरिकन हेरिटेज' नाम की रिवरबोट को टक्कर मार दी। यह दुर्घटना जहाज के स्टीयरिंग नियंत्रण खो जाने के कारण हुई। गनीमत रही कि रिवरबोट पर सवार लगभग 180 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बता दें कि इस मालवाहक जहाज के चालक दल में कोई भी भारतीय सवार नहीं था।
चीन स्टेट शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन से संबंध
'अटलांटिक एस्फाल्ट' का प्रबंधन सिंगापुर की एक कंपनी करती है, जबकि इसका मालिकाना हक लाइबेरिया में औपचारिक रूप से रजिस्टरड एक कंपनी के पास है। यह चीन स्टेट शिपबिल्डिंग कॉर्पोरेशन की एक सहायक कंपनी है, जो 2022 के आंकड़ों के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी सैन्य जहाज निर्माता है। यह घटना 2024 में बाल्टीमोर में हुए 'डाली' हादसे की याद दिला रही है। उस हादसे में भी स्टीयरिंग की समस्या हुई थी, लेकिन तब जहाज पर ज्यादातर चालक दल के सदस्यों में भारतीय शामिल थे।