इटली ने अपने निवेशक वीजा के लिए कुछ नए नियम जारी किए हैं। ये नियम 19 नवंबर, 2026 से लागू होंगे। अब, आवेदक प्लेटफॉर्म पर आवेदन करने से पहले ही आपको कुछ जरूरी दस्तावेज ईमेल के जरिए भेजने होंगे। इस नए बदलाव का असर खासकर उन भारतीय निवेशकों पर पड़ेगा, जो निवेश के जरिए इटली में रहने की अनुमति (रेजिडेंसी) हासिल करना चाहते हैं।
पासपोर्ट, FATF लेटर और कानूनी तौर पर प्रमाणित आपराधिक रिकॉर्ड
आवेदन के लिए आपको स्कैन किया हुआ पासपोर्ट चाहिए होगा। इसके साथ ही, एक फाइनेंशियल लेटर भी देना होगा, जो यह बताए कि आपके पैसे फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) के तय मानकों के हिसाब से हैं। इसके अलावा, पिछले 10 सालों में आप जिस भी देश में एक साल से ज्यादा रहें हैं, वहां के कानूनी तौर पर प्रमाणित आपराधिक रिकॉर्ड प्रमाण पत्र भी जमा करने होंगे। अगर आपका पहले से अकाउंट बना हुआ है, तो अपनी प्रोफाइल अपडेट करने के लिए बस अपना यूजर नेम और आईडी भेज दें। एक बार आवेदन करने के बाद यह ध्यान रखें कि दस्तावेज़ अपलोड करना सिर्फ पहला कदम है।