फ्रांस में फिर सड़कों पर उतरे 1.46 लाख लोग, सैकड़ों गिरफ्तार
दुनिया
फ्रांस में शनिवार को 1.46 लाख लोगों ने प्रदर्शन किया। यह लगातार चौथा हफ्ता था जब लोग बढ़ती महंगाई और सरकारी सेवाओं की खराब हालत के खिलाफ सड़कों पर उतरे।
इस आंदोलन में छात्र, ट्रेड यूनियन और 'येलो वेस्ट' आंदोलन के समर्थक पूरे देश में शामिल हुए। अकेले पेरिस में ही करीब 46 ,000 लोग जमा हुए थे।
पेरिस में पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
पेरिस के 'प्लेस डे ला नेशन' पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। देश भर में कम से कम 360 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
ये प्रदर्शन 2018 में शुरू हुए 'यलो वेस्ट' आंदोलन की याद दिलाते हैं। सांसदों द्वारा 2027 के बजट के राजस्व हिस्से को खारिज किए जाने के ठीक बाद ये विरोध प्रदर्शन हुए हैं, जिससे लोगों का गुस्सा और भड़क गया है।