अमेरिका में H-1B वीजा के लिए बड़ा बदलाव, अब अधिक वेतन पाने वालों को मिलेगा पहला मौका
अमेरिका में H-1B वीजा के लिए 1 अक्टूबर, 2026 से बड़ा बदलाव किया गया है। अब वीजा लॉटरी में उन आवेदकों को ज्यादा मौका मिलेगा, जिन्हें अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिली है।
इस नए सिस्टम का मतलब यह है कि जिन नौकरियों में अच्छी सैलरी मिल रही है, उन्हें लॉटरी में ज्यादा बार शामिल किया जाएगा। मतलब, अगर आप वेज लेवल IV में हैं, तो आपका नाम लॉटरी में 4 बार शामिल होगा, जबकि लेवल एक वालों को सिर्फ एक बार मौका मिलेगा।
यह नया नियम 2 दिन बाद लागू हो जाएगा।
वेतन के सही दस्तावेज चाहिए
सभी चारों वेज लेवल के आवेदक अभी भी चुने जा सकते हैं, लेकिन अब सैलरी की सही जानकारी देना बहुत जरूरी हो गया है।
कंपनियों को अपनी बताई हुई सैलरी की जानकारी सही देनी होगी, नहीं तो उनका आवेदन खारिज भी हो सकता है। भारतीय प्रोफेशनलों के लिए ज्यादा सैलरी मिलना उनके चुनाव की संभावनाओं को काफी बढ़ा सकता है।
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने यह भी चेतावनी दी है कि कोई भी डुप्लीकेट आवेदन न करें और यह सुनिश्चित करें कि आपके दस्तावेज आपके रजिस्ट्रेशन से मेल खाते हों>
किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर आवेदन तो रद्द होगा ही, साथ में फीस भी वापस नहीं मिलेगी।
USCIS के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में भारतीय H-1B वर्कफोर्स का एक बड़ा हिस्सा है।