Loading...
टैक्स चोरी के शक में घिरे बॉलीवुड सितारे, आयकर विभाग ने पहुंचकर शुरू की जांच
आयकर विभाग ने शुरू की जांच

टैक्स चोरी के शक में घिरे बॉलीवुड सितारे, आयकर विभाग ने पहुंचकर शुरू की जांच

Sep 28, 2026
03:38 pm

क्या है खबर?

मुंबई में आयकर विभाग अधिकारियों ने बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। इसके तहत शहर भर में 12 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस, एक अभिनेत्री और अन्य लोगों से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। यह अभियान विदेशों में संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत किया गया है। आयकर विभाग को शक है कि विदेश में फिल्म निर्माण और डिस्ट्रीब्यूशन के बहाने धन का गबन किया गया है।

मामला

कब और कहां हुई आयकर की छापेमारी?

28 सितंबर को IT की अलग-अलग टीमों ने मुंबई और उसके आसपास 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

जिन परिसरों पर छापेमारी की गई, उनमें दिग्गज फिल्म निर्माता वाशु भगनानी का ऑफिस (पूजा एंटरटेनमेंट), पैनोरमा स्टूडियोज, और वाशु भगनानी की बहू व मशहूर अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का आवास शामिल हैं।

इसके अलावा, फिल्म जगत से जुड़े कुछ बड़े डिस्ट्रीब्यूटर्स के घरों और ऑफिसों पर भी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

इससे बॉलीवुड जगत में हलचल मच गई है।

उम्मीद

आयकर की जांच से बड़े खुलासे होने की संभावना

माना जा रहा है कि इस तलाशी अभियान के पूरा होने के बाद, आयकर विभाग की ओर से वित्तीय हेराफेरी से जुड़े खुलासे किए जा सकते हैं।

फिलहाल, जांच एजेंसी की कई टीमें अभी कथित तौर पर विदेशी लेन-देन के दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और विवरणों की जांच कर रही हैं, इसलिए तलाशी के परिणाम के बारे में जानकारी स्पष्ट नहीं है।

रकुल की बात करें, तो उन्होंने बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा में काम किया है।

ADVERTISEMENT