मेक्सिको की तरफ 193 की रफ्तार से बढ़ रहा खतरनाक तूफान 'साइमन', राष्ट्रपति ने दी चेतावनी
मेक्सिको के प्रशांत तट की ओर खतरनाक तूफान 'साइमन' तेजी से बढ़ रहा है, जो कैटेगरी 3 का तूफान है। यह तूफान प्यूर्टो वल्लार्टा पहुंच सकता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तूफान की रफतार थोड़ी कम होकर 193 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान सेंटर ने अभी भी खतरनाक हालात की चेतावनी जारी की है।
तूफान का असर तटवर्ती इलाकों से लेकर सिएरा माद्रे पहाड़ों तक महसूस होने लगा है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन की चिंताएं बढ़ गई हैं।
राष्ट्रपति शाइनबॉम ने बारिश के बीच लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की
तूफान की वजह से मिचोआकैन और जालिस्को जैसे राज्यों में 30 इंच तक बारिश होने का अनुमान है, जिससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा असली चुनौती बन गया है।
राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम ने इन इलाकों के साथ-साथ कोलिमा और नयारित के लोगों से भी घरों में रहने और सुरक्षा सलाह मानने को कहा है।
जालिस्को के 22 तटीय नगरपालिकाओं में शुक्रवार और सोमवार को स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है, खतरनाक क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। पुलिस लाउडस्पीकरों से लोगों को पानी के किनारों से दूर रहने की अपील कर रही है।
बता दें कि साल 2002 में आए एक भीषण हरिकेन के बाद स्थानीय लोग सतर्क हैं, लेकिन कुछ पर्यटकों को अभी तक इसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं है।