NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कौन है ब्रिटेन का सबसे अमीर हिंदुजा परिवार, जिसके 4 सदस्यों को हुई सजा?
    अगली खबर
    कौन है ब्रिटेन का सबसे अमीर हिंदुजा परिवार, जिसके 4 सदस्यों को हुई सजा?
    हिंदुजा परिवार के 4 सदस्यों को सजा सुनाई गई है

    कौन है ब्रिटेन का सबसे अमीर हिंदुजा परिवार, जिसके 4 सदस्यों को हुई सजा?

    लेखन आबिद खान
    Jun 22, 2024
    11:41 am

    क्या है खबर?

    भारतवंशी अरबपति और ब्रिटेन का सबसे अमीर हिंदुजा परिवार मुश्किलों में घिर गया है। स्विट्जरलैंड की एक कोर्ट ने परिवार के 4 सदस्यों को अपने घर में काम करने वाले कर्मचारियों का शोषण करने के आरोप में जेल की सजा सुनाई है।

    इसके साथ ही कोर्ट ने हिंदुजा परिवार पर करोड़ों रुपये का जुर्माना भी लगाया है। ये मामला परिवार का जिनेवा स्थित एक बंगले का है, जहां पर भारतीय कर्मचारी काम करते थे।

    सदस्य

    किन-किन सदस्यों को हुई सजा?

    हिदुजा परिवार के 4 सदस्यों - प्रकाश हिंदुजा, उनकी पत्नी कमल हिंदुजा, उनके बेटे अजय हिंदुजा और उनकी बहू नम्रता हिंदुजा को दोषी पाया गया है।

    न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने प्रकाश और कमल हिंदुजा को साढ़े 4 साल, जबकि अजय और नम्रता हिंदुजा को 4 साल की सजा सुनाई है। परिवार के मैनेजर और 5वें आरोपी नजीब जियाजी को भी 18 महीने की सजा सुनाई गई है।

    आरोप

    परिवार पर क्या हैं आरोप?

    सरकारी वकील य्वेस बेरतोसा ने कोर्ट को बताया था कि हिंदुजा परिवार ने अपने कुत्ते पर एक नौकर से ज्यादा खर्च किया। एक कर्मचारी को सालाना करीब 2.38 लाख रुपये दिए जाते थे, जबकि कुत्ते पर सालाना करीब 8 लाख रुपये खर्च किए जाते थे।

    इसके अलावा कर्मचारियों को बहुत कम या बिना छुट्टी दिए 15 से 18 घंटे तक लगातार काम करने को मजबूर किया जाता था। आरोप है कि कर्मचारियों के पासपोर्ट में जब्त कर लिए गए थे।

    परिवार

    मामले पर परिवार का क्या कहना है?

    हिंदुजा परिवार के वकीलों ने कहा है कि वे फैसले को ऊपरी कोर्ट में चुनौती देंगे। सुनवाई के दौरान वकीलों ने तर्क दिया था कि केवल वेतन ही कर्मचारियों के समग्र लाभों को प्रदर्शित नहीं करता है।

    वकीलों ने कहा कि कर्मचारियों को आवास और भोजन उपलब्ध कराया गया था और उनके साथ सम्मान और गरिमा के साथ व्यवहार किया जाता था। वकीलों ने कम वेतन के दावों को खारिज नहीं किया है, लेकिन दुर्व्यवहार से इनकार किया है।

    कारोबार

    परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने रखी थी कारोबार की नींव

    हिंदुजा समूह की स्थापना परमानंद दीपचंद हिंदुजा ने 1914 में की थी। परमानंद दीपचंद हिंदुजा का जन्म बंटवारे से पहले सिंध के शिकारपुर में हुआ था। यह अब पाकिस्तान में है।

    समूह ने 1919 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय कार्यालय ईरान में खोला था। शुरुआत में समूह मर्चेंट बैंकिंग और ट्रेडिंग का कामकाज करता था, लेकिन धीरे-धीरे कंस्ट्रक्शन, कपड़े, ऑटोमोबाइल, तेल और बैंकिंग जैसे कई क्षेत्रों में समूह ने अपने पैर जमा लिए।

    संपत्ति

    कितनी है हिंदुजा समूह की संपत्ति?

    1979 में समूह ने अपना मुख्यालय ईरान से लंदन स्थानांतरित कर दिया। समूह के पास लंदन की कई बेशकीमती संपत्तियां हैं।

    फोर्ब्स के अनुमान के अनुसार, हिंदुजा परिवार की कुल संपत्ति 1.7 लाख करोड़ रुपये है। हिंदुजा परिवार के गोपी हिंदुजा ब्रिटेन के सबसे अमीर शख्स हैं।

    समूह का दावा है कि दुनियाभर में 2 लाख लोग उनकी कंपनियों में काम कर रहे हैं। समूह की सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली 6 भारतीय कंपनियों में भी हिस्सेदारी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्रिटेन
    स्विट्जरलैंड

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श
    विदेश सचिव ने संसदीय समिति से कहा- भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम में नहीं थी अमेरिका की भूमिका विदेश मंत्रालय
    आमिर खान और राजकुमार हिरानी की फिल्म साल 2027 में होगी रिलीज, जानिए क्या है योजना आमिर खान
    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO

    ब्रिटेन

    राजनाथ सिंह की 2 दिवसीय ब्रिटेन यात्रा, 22 साल में किसी रक्षा मंत्री का पहला दौरा  राजनाथ सिंह
    हूतियों का जहाजों पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-ब्रिटेन ने मार गिराए 18 ड्रोन हूती विद्रोही
    अमेरिका और ब्रिटेन का यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर हमला, रूस UNSC पहुंचा अमेरिका
    पाकिस्तान में ब्रिटिश उच्चायुक्त की PoK यात्रा पर भारत ने जताई आपत्ति, बताया संप्रभुता का उल्लंघन पाकिस्तान समाचार

    स्विट्जरलैंड

    अध्ययन में खुलासा- खाली पर्स मिलने पर 40%, पैसे होने पर 72% लोग लौटाते हैं वापस भारत की खबरें
    नीरव मोदी और उसकी बहन के 4 स्विस बैंक अकाउंट्स सीज, जमा थे 283 करोड़ रुपये स्विस बैंक
    सिंगापुर में नीरव मोदी की बहन की कंपनी के अकाउंट सीज करने के आदेश भारत की खबरें
    जल्द मिलेगी स्विस बैंकों में अकाउंट रखने वाले भारतीयों की जानकारी, प्रक्रिया पूरी भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025