Loading...
पेरू में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके
भूकंप से कुछ इमारतों को नुकसान हुआ है

पेरू में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके

लेखन आबिद खान
Nov 21, 2026
10:24 am

क्या है खबर?

दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में शुक्रवार रात 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। इसके झटके राजधानी लीमा से लेकर इक्वाडोर के क्विटो और कोलंबिया के बोगोटा तक महसूस किए गए। झटकों के बाद घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई। भूकंप के वक्त संसद में भी कुछ सांसद मौजूद थे, जो फौरन बाहर निकले। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

भूकंप

एंडीज पर्वतमाला में था भूकंप का केंद्र

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 7:09 बजे आया। इसका केंद्र जुनिन से 34 किलोमीटर उत्तर में एंडीज पर्वतमाला में था। भूकंप की गहराई 108 किलोमीटर दर्ज की गई।

हालांकि, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 6.8 बताई।

वहीं, पेरू के भूभौतिकीय संस्थान के अनुसार, भूकंप का केंद्र एंडीज क्षेत्र के जूनिन में जमीन से 129 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

ट्विटर पोस्ट

भूकंप के दौरान एक घर में हुई हलचल का दृश्य

ADVERTISEMENT

पेरू

'रिंग ऑफ फायर' के नजदीक है पेरू

पेरू 'रिंग ऑफ फायर' के पास स्थित है। यह प्रशांत महासागर के चारों ओर फैला 40,000 किलोमीटर लंबा ऐसा क्षेत्र है, जहां कई ज्वालामुखी और फॉल्ट लाइनें मौजूद हैं। दुनिया के ज्यादातर भूकंप इसी इलाके में आते हैं।

इससे पहले अगस्त में पेरू के एंडीज में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 2 लोग घायल हुए थे। जुलाई में जुनिन क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENT