इजरायल में गादी आइजनकोट के पास सरकार बनाने के लिए 6 हफ्ते का समय
इजरायल के संसदीय चुनाव में अन्य पार्टियों की मदद से गादी आइजनकोट के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफो हो गया है।
इजरायली रक्षा बल (IDF) के प्रमुख रह चुके हैं और याशर पार्टी के नेता आइजनकोट को राष्ट्रपति आइजैक हेर्जोग ने नई सरकार बनाने की कोशिश करने की हरी झंडी दे दी है।
उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के सदस्यों से एक राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार बनाने में उनके साथ मिलकर काम करने की अपील की है।
साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि "अगर तुरंत कोई कदम नहीं उठाया गया, तो इजरायल के लोकतंत्र को ऐसा नुकसान हो सकता है जिसकी भरपाई मुमकिन नहीं होगी।"
आइजनकोट के पास गठबंधन बनाने के लिए 6 हफ़्ते का समय
आइजनकोट के पास गठबंधन सरकार बनाने के लिए 6 हफ़्ते का समय है। यह काम काफी मुश्किल भरा होगा, क्योंकि उन्हें मिलने वाला समर्थन यहूदी और अरब दोनों गुटों में बंटा हुआ है।
उन्होंने नेतन्याहू के साथ मिलकर सरकार बनाने की बात को पूरी तरह खारिज कर दिया है। आइजनकोट का कहना है कि इजरायल को इस तनावपूर्ण राजनीतिक दौर से निकालने के लिए रचनात्मक समझौतों की जरूरत है।
बता दें कि गादी को अरब पार्टियों ने बाहर से समर्थन दिया है।