ईरानी परमाणु वैज्ञानिक के बेटे का खुलासा, कहा- पिता के लिए परमाणु बम बनाना मजाक जैसा था
ईरान के दिवंगत परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह के बेटे हामेद फखरीजादेह ने बताया है कि उनके पिता का मानना था कि ईरान ने वैज्ञानिक क्षेत्र में इतनी तरक्की कर ली है कि परमाणु बम बनाना अब 'मजाक जैसा' लगता है।
ईरान ने अभी तक परमाणु क्षमता विकास को लेकर पूरा खुलासा नहीं किया है, लेकिन अमेरिका का कहना है कि ईरान का परमाणु संयंत्र पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है।
मोहसिन की तेहरान के पास 2020 में हत्या कर दी गई थी। देश के परमाणु कार्यक्रम में मोहसिन का बड़ा प्रभाव था।
2020 के हमले में मोहसिन फ़ख़रीजादेह की हत्या
2020 में एक सोची-समझी साजिश के तहत मोहसिन की हत्या की गई थी। हामेद ने घटना वाली जगह को 'वॉर जोन' बताया और कहा कि उनके पिता को बेहद करीब से '4 या 5च गोलियां' मारी गई थीं।
सुरक्षा एजेंसियों ने खतरे बढ़ने की चेतावनी दी थी, फिर भी मोहसिन एक जरूरी मीटिंग में शामिल होने के लिए यात्रा पर निकले। कार में उनकी मां भी थीं, लेकिन उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा, जिससे यह साफ होता है कि हमला मोहसिन को ही निशाना बनाकर किया गया था।
इस हत्या और परमाणु कार्यक्रम में मोहसिन की अहम भूमिका ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।