पोलैंड के क्राको शहर में गोलीबारी, 6 की मौत; हमलावर के घर से 3 शव बरामद
क्या है खबर?
पोलैंड के क्राको शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हुए हैं। मरने वालों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि धुर दक्षिणपंथी विचारधारा से प्रभावित एक बंदूकधारी ने क्राको के मुख्य चौक पर 6 लोगों की हत्या कर दी। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। उसने सेना जैसी वर्दी, हेलमेट और बॉडी आर्मर पहन रखा था।
घटना
सेना की वर्दी में पहनकर आया हमलावर
पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 3 बजे (स्थानीय समयानुसार) सूचना मिली कि कार सवार एक हमलावर ने क्राको के मुख्य चौराहे पर अंधाधुंध गोलीबारी की।
पुलिस के अनुसार, हमलावर 24 वर्षीय पोलिश नागरिक था और उसने AR-15 राइफल का इस्तेमाल किया।
अधिकारियों ने बताया कि अब तक जिन मृतकों की पहचान हुई है, उनमें एक ब्रिटिश नागरिक है। वहीं, गृह मंत्रालय ने कहा कि घायलों में ऑस्ट्रिया, जर्मनी, पुर्तगाल, रूस और ब्रिटेन के नागरिक शामिल हैं।
शव
हमलावर के घर से भी 3 शव मिले
प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि क्राको से लगभग 200 किलोमीटर उत्तर में स्थित ओस्ट्रोविएक स्विएटोक्रजिस्की में हमलावर के घर से 2 महिलाओं और एक पुरुष के शव मिले हैं।
उन्होंने कहा, "इस बात के पुख्ता संकेत हैं कि वे उनके करीबी परिवार के सदस्य हैं। हम जानते हैं कि घर के अंदर भारी मात्रा में हथियार हो सकते हैं।"
राष्ट्रपति कैरोल नवरोकी ने 8 और 9 नवंबर को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।