अमेरिका के फ्लोरिडा में डिमेंशिया की वजह से 74 साल के दोषी को नहीं होगी फांसी, गर्वनर ने रोकी सजा
अमेरिका के फ्लोरिडा में 74 साल के विलियम थॉम्पसन को फांसी की सजा होनी थी, जिस पर रोक लगा दी गई है। विलियम थॉम्पसन कई दशकों से मौत की सजा का इंतजार कर रहे थे।
यह फैसला थॉम्पसन की खराब सेहत को देखते हुए गवर्नर रॉन डीसेंटिस ने लिया है। बताया जा रहा है कि थॉम्पसन डिमेंशिया और कई दूसरी बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से शायद उन्हें यह भी समझ नहीं आएगा कि उनके साथ क्या होने वाला है।
गर्वनर ने यह फैसला ऐसे समय पर किया है, जब कुछ दिन पहले टेनेसी में एक मौत की सजा असफल होने पर एक महिला दोषी जीवित बच गई थी।
थॉम्पसन अपनी फांसी को समझ नहीं सकते
विलियम थॉम्पसन को साल 1976 में एक बड़े चर्चित मर्डर केस में दोषी ठहराया गया था। उनका मामला कई सालों तक अदालतों में चलता रहा।
हाल में हुई मेडिकल जांच से पता चला है कि उनकी मानसिक हालत इतनी ज़्यादा बिगड़ चुकी है कि वे अपनी मौत की सज़ा को समझ नहीं पाएंगे।
अमेरिकी कानून के तहत, गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों की सुरक्षा के लिए यह एक अहम बिंदु है। उनके वकील ने सवाल उठाया है कि जब कैदियों की सेहत ज़िंदगी के आखिर में खराब होने लगती है, तो ऐसे में न्याय कैसे हो सकता है।