AI साइबर हमलों से निपटने के लिए G-7 कर रहा बड़ा तैयारी
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से होने वाले साइबर हमलों से से जुड़ी चिंताओं को देखते हुए G-7 देशों के वित्त मंत्री इससे निपटने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके लिए खास तरह का 'टेबलटॉप एक्सरसाइज' किया जाएगा।
बैंकॉक में हुई एक अहम बैठक के बाद जापान की वित्त मंत्री सट्सुकी कटायमा ने बताया कि इन अभ्यासों से वे अपनी कमजोरियों को पहचान पाएंगे और अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर पाएंगे।
इन अभ्यासों में प्राइवेट फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस को भी शामिल किया जा सकता है। दरअसल, IMF ने हाल ही में कहा था कि किसी भी बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन की मुख्य सर्विस पर अगर AI की मदद से साइबर हमला होता है, तो इससे लोगों का भरोसा डगमगा सकता है।
बैंक ऑफ इंग्लैंड अपनी आपातकालीन योजनाओं को और बेहतर बना रहा है
दुनियाभर के बैंकिंग नियामक इस पर गौर कर रहे हैं। बैंक ऑफ इंग्लैंड ने तो अपनी आपातकालीन योजनाओं को पहले ही और बेहतर बनाना शुरू कर दिया है।
इसी कड़ी में, दुनियाभर के बैंकिंग नियामक AI से जुड़े बढ़ते खतरों को रोकने के लिए अपने प्रयास तेज कर रहे हैं। इसका मकसद है कि टेक्नोलॉजी के लगातार विकसित होने के साथ-साथ दुनिया का पैसा सुरक्षित रहे।
बता दें कि AI के बढ़ते प्रसार के बीच साइबर हमलों को लेकर बड़ी चेतावनी दी जा रही है।