अगले साल मलेशिया जाने वालों को अब वीजा लेना पड़ेगा। मलेशिया 1 जनवरी, 2027 से भारतीय नागरिकों के लिए अपनी वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा वापस ले लेगा।
इस नए नियम की घोषणा हाल ही में की गई है। अच्छी बात यह है कि आप इस साल 1 दिसंबर से 'माईवीजा' पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना शुरू कर सकते हैं।
मलेशिया के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट (JIM) ने 17 नवंबर को जारी एक नोटिस में बताया कि भारतीय पासपोर्ट होल्डर्स के लिए वीजा छूट की सुविधा अगले साल की शुरुआत से बंद हो जाएगी।
मलेशिया: तय समय पर खत्म होंगे वीजा आवेदन, यात्रा बीमा भी जरूरी
JIM ने बतााय कि 1 अक्टूबर 2026 से उन वीजा आवेदनों की समय-सीमा खत्म हो जाएगी, जो 7 कामकाजी दिनों से ज्यादा समय तक 'नया आवेदन' या 'भुगतान लंबित' स्थिति में रहेंगे।
ऐसे आवेदनों का आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, मलेशिया ने मेडिकल बीमा कराने की भी पुरजोर सलाह दी है।
उन्होंने 'माईट्रिपपास' का सुझाव दिया है।) इससे यात्रा के दौरान होने वाले किसी भी स्वास्थ्य संबंधी खर्च से बचाव हो पाएगा।
वीजा फीस को वापस नहीं किया जाएगा और नए वीजा के लिए 1 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं।