NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / फ्रांस: पेरिस का एफिल टावर बंद, कर्मचारियों की हड़ताल से पर्यटक निराश
    अगली खबर
    फ्रांस: पेरिस का एफिल टावर बंद, कर्मचारियों की हड़ताल से पर्यटक निराश
    फ्रांस के पेरिस में कर्मचारियों की हड़ताल से एफिल टावर बंद (तस्वीर: फ्रीपिक)

    फ्रांस: पेरिस का एफिल टावर बंद, कर्मचारियों की हड़ताल से पर्यटक निराश

    लेखन गजेंद्र
    Feb 19, 2024
    05:41 pm

    क्या है खबर?

    फ्रांस की राजधानी पेरिस में पर्यटक और दर्शक प्रतिष्ठित एफिल टावर को नहीं देख सकेंगे। दरअसल, कर्मचारियों की हड़ताल के कारण टावर बंद है।

    एफिल टावर ऑपरेटिंग कंपनी SETE ने सोमवार को व्यवधान की पुष्टि करते हुए टिकट धारकों को अपडेट के लिए इसकी वेबसाइट पर नजर बनाए रखने और यात्रा को स्थगित करने की सलाह दी है।

    इसके अलावा ई-टिकट धारकों को अतिरिक्त विवरण के लिए अपने ईमेल जांचने की सलाह दी गई है।

    हड़ताल

    क्यों हो रही है हड़ताल?

    पेरिस में कर्मचारियों की 2 महीने में यह दूसरी हड़ताल है। कर्मचारी इससे पहले भी टावर को बंद कर कामकाज ठप कर चुके हैं।

    कर्मचारी संगठनों ने संचालक SETE के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की है। संगठनों का कहना है कि यह हड़ताल लंबी चल सकती है।

    संगठनों का आरोप है कि टावर संचालक भविष्य में पर्यटकों की संख्या के अतिशयोक्तिपूर्ण अनुमान पर भरोसा करते हुए निर्माण लागत को कम कर रहे हैं। संगठनों ने इसे गलत व्यवसाय मॉडल बताया।

    यात्रा

    हर साल आते हैं 70 लाख पर्यटक

    इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, एफिल टावर को देखने के लिए हर साल करीब 70 लाख पर्यटक पहुंचते हैं, जिनमें 3 चौथाई अंतरराष्ट्रीय पर्यटक होते हैं।

    कोरोना वायरस महामारी के कारण बंद और यात्रा प्रतिबंधों के कारण पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट आई थी, लेकिन 2022 में 50 लाख पर्यटकों के साथ इसमें सुधार हुआ।

    बता दें कि इस साल जुलाई में पेरिस में समर ओलंपिक भी शुरू हो रहे हैं, जिससे पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फ्रांस
    पेरिस

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    फ्रांस

    पुलिस को फोन के जरिए जासूसी की इजाजत देने वाला पहला देश बना फ्रांस दुनिया
    रेडी, स्टेडी, स्लो! इंग्लैंड में घोंघा कीड़ों के बीच हुई दौड़ प्रतियोगिता, जानिए इसके बारे में इंग्लैंड
    फ्रांस से 26 राफेल लड़ाकू विमान और 3 पनडुब्बी खरीदेगा भारत- रिपोर्ट देश
    #NewsBytesExplainer: फ्रांस से राफेल M लड़ाकू विमान खरीदेगा भारत, जानें इससे जुड़ी अहम बातें और खासियत राफेल लड़ाकू विमान

    पेरिस

    बंदूक के दम पर किम कार्दशियन के साथ हुई लूट पर बनेगी फिल्म हॉलीवुड समाचार
    आतंकी फंडिंग रोकने के लिए पाकिस्तान को मिले चार महीने, कार्रवाई नहीं की तो होगा ब्लैकलिस्ट चीन समाचार
    एयरलाइन कंपनियों पर भी कोरोना वायरस का बुरा असर, टिकटों के दामों में भारी गिरावट मुंबई
    क्या है '15 मिनट सिटीज' का कॉन्सेप्ट और इस पर क्यों जोर दिया जा रहा है? भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025