दुबई से तेल अवीव के बीच उड़ानें अब भी निलंबित, इजरायल ने पायलटों पर कसा शिकंजा
फ्लाईदुबई की दुबई-तेल अवीव उड़ान में 30 सितंबर को घटी घटना के बाद फिलहाल उड़ानें रोक दी गई हैं, जो अगले आदेश तक लागू है।
फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव तक निलंबन जारी है। इसके अलावा अमीरात की दुबई दुबई से तेल अवीव की सेवाएं भी अगले आदेश तक निलंबित हैं।
हालांकि, फ्लाईदुबई का कहना है कि उसकी जांच लगभग पूरी हो चुकी है और कुछ कर्मचारियों को नौकरी से हटा भी दिया गया है, फिर भी इजराइल के परिवहन मंत्री ने अभी तक इन उड़ानों को दोबारा शुरू करने की इजाजत नहीं दी है।
इजराइल का पायलटों पर शिकंजा
इस घटना के बाद, इजराइल विदेशी एयरलाइन कर्मचारियों के लिए और कड़े नियम बनाने पर विचार कर रहा है।
नए नियमों के मुताबिक, जो भी व्यक्ति इजराइली नागरिक नहीं है, जिसमें पायलट और चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं, उसे उड़ान से 48 घंटे पहले एक खास फॉर्म जमा करना होगा।
साथ ही, कुछ खास देशों के कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त जांच भी की जाएगी। इजराइली अधिकारी जल्द ही दुबई में फ्लाईदुबई के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में वे नए सुरक्षा उपायों पर बात करेंगे ताकि भविष्य में ऐसी कोई घटना दोबारा न हो।
बता दें कि फ्लाईदुबई उड़ान के कॉकपिट में ओमानी सह-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने अपने कैप्टन स्मित मच्छार को क्रैश कुल्हाड़ी से घायल कर दिया था और विमान क्रैश करने की कोशिश की थी।
हालांकि, मच्छार के साहस से उसकी योजना फेल हो गई और विमान के यात्रियों ने समय पर उसे काबू में कर लिया था।