Loading...
शेयर बाजार आज भी तेजी के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 685 अंक उछला
सेंसेक्स आज 685 अंक चढ़कर हुआ बंद

शेयर बाजार आज भी तेजी के साथ हुआ बंद, सेंसेक्स 685 अंक उछला

Oct 06, 2026
04:35 pm

क्या है खबर?

शेयर बाजार में आज (6 अक्टूबर) सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 685 अंक की बढ़त के साथ आज 73,067.81 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 220 अंक बढ़कर 22,776.10 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। निफ्टी मिडकैप 50 मार्केट बंद होने तक 208 अंकों की बढ़त के साथ 17,119.70 अंक पर बंद हुआ।

गेनर्स लूजर्स

ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

टॉप गेनर्स में आज ट्रेंट, PG एलेक्टरोप्लास्ट और मोतीलाल ओसवाल ने क्रमशः 12.64 फीसदी, 8.19 फीसदी और 6.93 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। ट्यूब इन्वेस्टमेंट और PB फिनटेक के शेयरों में भी क्रमशः 6.58 फीसदी और 5.92 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई।

कोल इंडिया, फोएनिक्स मिल्स, बंधन बैंक, टेक महिंद्रा और फेडरल बैंक क्रमशः 3.16 फीसदी, 2.66 फीसदी, 2.45 फीसदी, 2.38 फीसदी और 2.25 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।

कीमत

सोना-चांदी की कीमत में गिरावट

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।

आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.47 लाख रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी 2.20 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है।

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में DAX और CAC बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।

ADVERTISEMENT