होंडा ने भारत में लॉन्च की एलिवेट फेसलिफ्ट, जानिए क्या-क्या किया बदलाव
क्या है खबर?
होंडा कार्स ने मंगवार (6 अक्टूबर) को भारत में अपनी मिडसाइज SUV एलिवेट का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। 2023 में लॉन्च होने के बाद से यह होंडा एलिवेट का पहला बड़ा अपडेट है। भारत दुनिया का पहला ऐसा बाजार है, जहां इसका अपडेटेड मॉडल पेश किया गया है। नई एलिवेट के साथ कंपनी ने SUV को एक अलग तरह का बाहरी लुक और ज्यादा प्रीमियम केबिन देने पर ध्यान दिया है और नए फीचर्स भी शामिल किए हैं।
एक्सटीरियर
ऐसा है नई एलिवेट का लुक
होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव अगले हिस्से में दिखता है। इसमें एक नए पैटर्न वाली ग्रिल और ग्रिल में ही लगी अलग-अलग हिस्सों वाली LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दी गई हैं।
होंडा का लोगो भी बोनट पर लगा दिया गया है, जिससे पुराने मॉडल के मुकाबले इसका अगला हिस्सा बिल्कुल अलग दिखता है।
इसके पिछले हिस्से में कनेक्टेड LED टेल-लैंप दिए गए हैं, जो इसे और भी आधुनिक लुक देते हैं।
इंटीरियर
केबिन में मिलता है प्रीमियम अहसास
कार निर्माता ने इंटीरियर में भी बदलाव किया है। इसके नए वर्जन में हल्के रंग की केबिन थीम, अपडेटेड अपहोल्स्ट्री और ज्यादा सॉफ्ट-टच ट्रीटमेंट दिया है।
डैशबोर्ड और डोर-पैड एरिया में एम्बिएंट लाइटिंग भी जोड़ी गई है, जिससे केबिन को ज्यादा प्रीमियम अहसास मिलता है।
इसमें फैक्ट्री-फिटेड 360-डिग्री कैमरा जोड़ा गया है। मौजूदा एलिवेट में डीलर-लेवल एक्सेसरी के तौर पर कैमरा लगवाया जा सकता था। इसके अलावा, जोड़ा गया वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स फीचर भी अहम है।
पावरट्रेन
कैसा है नई एलिवेट का पावरट्रेन?
हुड के नीचे पहले जैसा ही 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन ही दिया गया है। यह लगभग 121hp की पावर और 145Nm का टॉर्क देता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स या CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
कंपनी ने फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत की घोषणा नहीं की है।
मौजूदा एलिवेट की 11.81-16.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। उम्मीद है कि नए फीचर्स और डिजाइन के कारण फेसलिफ्टेड एलिवेट थोड़ी महंगी होगी।