Loading...
दिग्गज फिल्म निर्माता जॉर्ज पायस थारायिल का निधन, पृथ्वीराज सुकुमारन ने दी श्रद्धांजलि
फिल्म निर्माता जॉर्ज पायस थारायिल का निधन

दिग्गज फिल्म निर्माता जॉर्ज पायस थारायिल का निधन, पृथ्वीराज सुकुमारन ने दी श्रद्धांजलि

Oct 06, 2026
04:35 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता जॉर्ज पायस थारायिल का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने 5 अक्टूबर को 63 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर से सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि, उनके निधन की वजह का पता नहीं चला है। मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्माता के निधन पर दुख व्यक्त किया और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्रद्धांजलि

पृथ्वीराज ने थारायिल को भावुक शब्दों से याद किया

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में थारायिल को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। शांति से विश्राम करें, जॉर्ज एटा।'

निर्माता के दोस्तों, सहकर्मियों और सिनेमा प्रेमियों ने भी थरायिल की गर्मजोशी, पेशेवर रवैये और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

उधर फैंस भी दिग्गज निर्माता के निधन की खबर सुनकर दुखी हैं और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर कर रहे हैं।

करियर

थारायिल ने इन फिल्मों से किया दर्शकों का मनोरंजन

थारायिल को तमिल, हिंदी और मलयालम सिनेमा में अपने व्यापक काम के लिए जाना जाता था। उन्होंने लाइन प्रोड्यूसर, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और प्रोड्यूसर के रूप में कई परियोजनाओं में पर्दे के पीछे रहकर योगदान दिया।

अपने 2 दशक लंबे करियर में उन्होंने कमल हासन अभिनीत 'पापनासम', 'बिल्ला 2', 'मित्र', 'माई फ्रेंड' और थ्रिलर 'द बॉडी' जैसी चर्चित फिल्मों का निर्माण किया था।

उनके जाने से सिनेमा जगत ने एक अनुभवी पेशेवर को खो दिया है।

ADVERTISEMENT