फ्लाईदुबई के हमलावर सह-पायलट के पास दोहरी नागरिकता की संभावना, उड़ान से हो चुका था प्रतिबंधित
क्या है खबर?
दुबई से तेल अवीव के बीच फ्लाईदुबई की उड़ान में अपने कैप्टन स्मित मच्छार को चाकू मारने वाले ओमानी सह-पायलट हमाम अल-हम्मामी को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। जांच अधिकारियों को 29 वर्षीय अल-हम्मामी के अंतरराष्ट्रीय पृष्ठभूमि से जुड़े जटिल विवरणों का पता लगा है। ओमान के सूत्रों के अनुसार, हमलावर के पास दोहरी नागरिकता की संभावना है, जिससे विमानन जांच में महत्वपूर्ण कमियां उजागर हो रही है। उसके नौकरी पाने से जुड़ी खामिया भी सामने आई है।
नागरिकता
UAE से सीरिया और ऑस्ट्रेलिया
आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, अल-हम्मामी का जन्म संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था और वह मिश्रित वंश का है, उसकी मां सीरियाई मूल की है।
हमलावर ने अपने जीवन का एक बड़ा हिस्सा ओमान से बाहर बिताया है।
विदेशों में यह लंबा समय उसने अपने पिता के UAE में रोजगार के दौरान, युद्धग्रस्त सीरिया में अपनी मां के साथ रहने के दौरान और ऑस्ट्रेलिया में विश्वविद्यालय अध्ययन के दौरान बिताया है।
जांच
पूर्व में काली सूची में डाला जा चुका है हमलावर
अल-हम्मामी पूर्व में काली सूची में डाला जा चुका है, लेकिन पृष्ठभूमि की जांच करने में विफलता के कारण वह विमानन क्षेत्र में दोबारा से आ गए।
हमलावर ने ओमान की एक एयरलाइन में प्रशिक्षु के रूप में कार्यकाल शुरू किया था, लेकिन मस्कट की सुरक्षा एजेंसियों ने इंटरनेट पर चरमपंथी वेबसाइटों तक उनकी पहुंच देखी थी।
इसके बाद ओमानी अधिकारियों ने तुरंत उन्हें विमानन क्षेत्र में काम करने से स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया था।
जांच
फ्लाईदुबई में नौकरी से पहले ओमान से नहीं मांगी गई पायलट की कोई जानकारी
उड़ान से प्रतिबंध के बाद, अल-हम्मामी ओमान छोड़कर चले गए। ओमानी अधिकारियों ने पुष्टि की कि उन्हें विदेशी सरकारों या एयरलाइनों से उसकी पृष्ठभूमि जांच का कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ था।
ओमानी अधिकारियों ने जोर दिया कि यदि फ्लाईदुबई द्वारा उनकी नियुक्ति से पहले कोई जानकारी मांगी गई होती, तो सल्तनत उनकी जानकारियों को तुरंत साझा करता।
इस खुलासे ने UAE और इजरायल के बीच उड़ानों को नियंत्रित करने वाले नियामक ढांचे पर भारी दबाव डाला है।