Loading...
फ्लाईदुबई घटना: पायलट ने साथी पायलट को चाकू मारा, विमान को क्रैश कराना चाहता था- रिपोर्ट
लैंडिंग के बाद विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त नजर आया

फ्लाईदुबई घटना: पायलट ने साथी पायलट को चाकू मारा, विमान को क्रैश कराना चाहता था- रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Sep 30, 2026
05:01 pm

क्या है खबर?

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई के विमान में मची अफरा-तफरी को लेकर नई जानकारी सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि एक पायलट विमान को क्रैश कराना चाह रहा था। इसी इरादे से उसने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया। हालांकि, यात्रियों और पायलट ने किसी तरह विमान पर नियंत्रण बनाए रखा। वहीं, इजरायली अधिकारी इस घटना को आतंकवादी हमले के रूप में भी देख रहे हैं।

घटनाक्रम

विमान के उड़ान भरने के बाद क्या-क्या हुआ?

फ्लाईदुबई की विमान संख्या FZ1073 दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही थी। इसमें लगभग 180 यात्री सवार थे, जिनमें 100 से ज्यादा इजरायली नागरिक थे।

स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9 बजे विमान ने पहले चेतावनी कोड 7700 भेजा। इसका मतलब होता है कि विमान में कोई आपातकालीन स्थिति है।

इसके तुरंत बाद आपातकालीन कोड 7500 भेजा गया, जो विमान के हाईजैक होने या गैरकानूनी हस्तक्षेप से जुड़ा है।

ऊंचाई

लगभग 2 मिनट में 17,000 फीट नीचे आया विमान

फ्लाइट रडार के मुताबिक, विमान सिर्फ 2 मिनट में 34,000 फीट की ऊंचाई से घटकर 16,600 फीट की ऊंचाई पर आ गया। इसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदला और सऊदी अरब के ताबुक की ओर चला गया।

प्रारंभिक आकलन और रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि पायलट और सह-पायलट के बीच कॉकपिट में हुई लड़ाई के कारण आपातकालीन संकट के संकेत सक्रिय हो गए।

इस दौरान यात्रियों का चीख-पुकार मचाते एक वीडियो भी सामने आया है।

ADVERTISEMENT

पायलट

यात्री बनकर बैठे पायलटों ने किया हस्तक्षेप

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पायलटों के बीच झड़प हुई, क्योंकि एक पायलट विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश कर रहा था। एक यात्री ने इजरायली अखबार इजरायल हयोम को बताया कि घायल पायलट को चाकू से गंभीर चोटें आई हैं।

चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में यात्रियों के रूप में यात्रा कर रहे पायलटों की एक दूसरी टीम ने उपद्रवी पायलट को काबू करने और विमान का नियंत्रण बनाए रखने के लिए हस्तक्षेप किया।

ADVERTISEMENT

बयान

इजरायली अधिकारी ने कहा- बड़ी दुर्घटना टल गई

जेरूसलम पोस्ट और टाइम्स ऑफ इजरायल द्वारा प्रकाशित जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ इजरायली अधिकारियों का कहना है कि 'एक बड़ी दुर्घटना टल गई'।

एक इजरायली अधिकारी ने कहा, "यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि पायलट क्या करने की कोशिश कर रहा था। क्या उसका इरादा विमान का अपहरण करने का था या उसे जमीन पर गिराने का था। हालांकि, यह स्पष्ट है कि वह विमान का अपहरण करना चाहता था।"

वहीं, संदिग्ध पायलट ओमान का बताया जा रहा है।

यात्री

विमान में सवार यात्रियों ने क्या बताया?

एक यात्री ने कहा, "हम विमान हाईजैकिंग के दौरान यहां हैं। इस समय हमने आतंकवादियों को काबू में कर लिया है और हम लैंडिंग करने वाले हैं। जो कोई भी मुझे सुन रहा है, हमें मदद की जरूरत है।"

एक महिला ने कहा, "किसी ने चिल्लाकर कहा कि 'चाकू मारा जा रहा है'। मेरे पति तुरंत समझ गए और विमान के अगले हिस्से की ओर दौड़े। उन्होंने दूसरे इजरायलियों के साथ मिलकर उस आतंकवादी को काबू में किया।"

ADVERTISEMENT