लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे से उड़ते ही एयर फ्रांस की उड़ान ने लिया गलत मोड़, अमेरिकन एयरलाइंस से टकराने से बचा
अमेरिका के लॉस एंजिल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार, 7 नवंबर को बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
यहां एयर फ्रांस का एक विमान उड़ान भरने के ठीक बाद अनधिकृत रूप से मुड़ गया और अमेरिकन एयरलाइंस विमान के रास्ते में आ गया।
तभी डलास जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान को साथ की हवाई पट्टी से सीधे दूसरे प्लेन की ओर जाने के लिए टेक ऑफ करने की इजाजत मिल गई थी।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने कहा कि घटना के समय एयर फ्रांस की फ्लाइट 28, जो ताहिती के लिए जा रही थी। शुक्र है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (ATC) की तेज कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
कंट्रोलर्स ने तुरंत रास्ता बदलने का आदेश दिया
FAA ने अपने बयान में बताया कि एयर फ्रांस के क्रू ने गलत मोड़ ले लिया था, जिससे दोनों विमान गंभीर खतरे में पड़ गए थे। कंट्रोलर्स ने तुरंत हस्तक्षेप किया और पायलटों को रास्ता बदलने का निर्देश दिया।
ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चलता है कि उन्होंने एयर फ्रांस के विमान को तुरंत हटने का निर्देश कितनी तेज और गंभीरता से दिया था।
चालक दल के सदस्यों ने निर्देशों का पालन किया और विमान सुरक्षित रूप से अपनी मंजिल तक पहुंच गया। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।