एपस्टीन ने खुद को माना प्रथम श्रेणी का यौन अपराधी, 'काले धन' का भी किया बचाव
क्या है खबर?
अमेरिका के न्याय विभाग (DOJ) द्वारा जारी किए गए 30 लाख एपस्टीन दस्तावेजों के संग्रह में बाल यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन का एक साक्षात्कार वीडियो भी शामिल है। इसमें उन्होंने खुद का प्रथम श्रेणी का यौन अपराधी माना है और अपने अनैतिक रूप से कमाए गए पैसे और 'काले धन' का भी बचाव किया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को धन के स्रोत से फर्क नहीं पड़ता है। आइए जानते हैं एपस्टीन ने वीडियो में क्या-क्या कहा था।
स्वीकारोक्ति
एपस्टीन ने खुद को माना अव्वल दर्जे का यौन अपराधी
वीडियो में साक्षात्कारकर्ता द्वारा एपस्टीन से खुद को शैतान समझने के सवाल पर वह कहते हैं, "उनके पास अपने आत्मचिंतन के लिए अच्छा दर्पण है। शैतान मुझे डराता है।" खुदे के 'तीसरे दर्जे का यौन अपराधी' होने के सवाल पर वह खुद को पहले स्तर यानी सबसे बुरा यौन अपराधी बताते हैं। वह वीडियो में अनैतिक रूप से कमाए पैसे का आत्मविश्वास से बचाव करते हुए कहते हैं, "जरूरतमंदों को उनके धन के स्रोत से कोई फर्क नहीं पड़ता है।"
सवाल
साक्षात्कारकर्ता ने एपस्टीन से पूछे तीखे सवाल
साक्षात्कारकर्ता पूछता है, "आप उस क्लिनिक में गए जहां लोग गरीबी की सबसे बुरी हालत में हैं। क्या आपने उन्हें बताया कि यह पैसा तीसरे दर्जे के यौन अपराधी से आ रहा है?" इस पर एपस्टीन शांत भाव कहते हैं, "मैं अव्वल दर्जे का यौन अपराधी हूं। हर कोई कहता है कि उन्हें अपने बच्चों के लिए पैसा चाहिए। शैतान ने खुद कहा कि मैं तुम्हारे बच्चे की जान के बदले कुछ डॉलर लूंगा। मैं खुद को शैतान नहीं मानता।"
काला धन
काले धन को लेकर क्या बोले एपस्टीन?
वीडियो में साक्षात्कर्ता एपस्टीन से पूछता है, "क्या उनका पैसा काला धन है।" इस पर एपस्टीन सीधा जवाब देते हैं, "नहीं, क्योंकि मैंने इसे कमाया है और कमाने के लिए कोई भी तरीका गलत नहीं होता है।" साक्षात्कारकर्ता बीच में टोकते हुए कहता है कि उन्होंने यह पैसा दुनिया के सबसे बुरे लोगों को सलाह देकर कमाया है जो पैसा कमाने के लिए बड़े-बड़े बुरे काम करते हैं। इस पर एपस्टीन शांत रहते हैं और कुछ जवाब नहीं देते।
खुलासे
एपस्टीन के नए दस्तावेजों में ट्रंप और बिल गेट्स पर भी हुए खुलासे
दस्तावेजों में डोनाल्ड ट्रंप की अज्ञात महिला मित्र ने दावा किया कि एक 13-14 वर्षीय लड़की को ट्रंप के साथ ओरल सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया था। इसी तरह दावा किया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने रूसी लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, जिसके बाद उन्हें यौन बीमारी हो गई थी। गेट्स ने एपस्टीन से एंटीबायोटिक दवाएं मांगी थीं। ये दवाएं वे गुपचुप तरीके से अपनी पत्नी मेलिंडा गेट्स को देना चाहते थे।
दस्तावेज
दस्तावेजों में और किस-किसके नाम हैं?
नए दस्तावेजों में 30 लाख पन्ने, 1.80 लाख तस्वीरें और 2,000 से ज्यादा वीडियो शामिल हैं। इनमें ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप, टेस्ला के संस्थापक और उद्यमी एलन मस्क, इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री एहूद बराक, अमेरिका के पूर्व वित्त सचिव लैरी समर्स, मशहूर लेखक बिल रिचर्डसन, ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू, लेखिका सारा फर्ग्यूसन, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, संगीतकार मिक जैगर, अभिनेता केविन स्पेसी, अभिनेत्री डायना रॉस, अभिनेता क्रिस टकर समेत कई बड़े नाम शामिल हैं।
फाइल्स
क्या हैं एपस्टीन फाइल्स?
एपस्टीन फाइल्स यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित है, जो वित्तीय विशेषज्ञ और फाइनेंसर था। 2008 में उसे फ्लोरिडा में नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न का दोषी ठहराया गया। जेल से छूटने पर 2019 में वह तस्करी में गिरफ्तार हुआ। न्यूयॉर्क की जेल में उनकी मौत हो गई थी। एपस्टीन फाइल में कोर्ट दस्तावेज, ईमेल, यात्रा रिकॉर्ड, उनके सहयोगी, मशहूर अतिथि जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, प्रिंस एंड्रयू, ट्रंप का नाम समेत अन्य सबूत शामिल है।