एलन मस्क पर यूक्रेन में स्टारलिंक इंटरनेट धीमा करने का आरोप, अमेरिकी सीनेटर ने उठाए सवाल
अमेरिकी सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने एलन मस्क से जवाब मांगे हैं। दरअसल, खबरें सामने आई थीं कि उन्होंने यूक्रेन में स्पेस-X के स्टारलिंक इंटरनेट को धीमा कर दिया था। इस वजह से रूस के साथ चल रहे युद्ध के दौरान यूक्रेन के सैन्य ड्रोन पर बुरा असर पड़ा था।
उन्होंने CNN से बातचीत में अपनी चिंता जताई। वॉरेन ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के पास अंतरराष्ट्रीय फैसलों पर इतना ज्यादा नियंत्रण होना ठीक नहीं है। उन्होंने पूछा है कि यह सब आखिर कैसे हुआ?
वॉरेन ने स्टारलिंक की पूरी जाँच की मांग की
वॉरेन चाहती हैं कि इस मामले की पूरी जाँच हो। खासकर इसलिए क्योंकि बताया जा रहा है कि मस्क ने यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और दूसरे अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद उठाया था।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एलन मस्क ही विदेश नीति तय करने लगेंगे, तो अमेरिका "बड़े खतरे" में पड़ जाएगा।
वॉरेन का कहना है कि किसी एक व्यक्ति या किसी एक प्रशासन के हाथ में हर चीज़ का नियंत्रण नहीं होना चाहिए।