Loading...
वेनेजुएला में आए 2 भीषण भूकंप, अब तक 32 की मौत और 700 घायल; आपातकाल घोषित
वेनेजुएला में शक्तिशाली भूकंप के बाद तबाही

वेनेजुएला में आए 2 भीषण भूकंप, अब तक 32 की मौत और 700 घायल; आपातकाल घोषित

लेखन आबिद खान
Jun 25, 2026
11:09 am

क्या है खबर?

वेनेजुएला में 2 शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी, जिसका केंद्र राजधानी कराकस से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में था। इसके कुछ ही मिनट बाद 7.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिसका केंद्र मोरोन शहर के दक्षिण-पश्चिम में था। आधिकारिक तौर पर अब तक 32 लोगों की मौत हुई है और करीब 700 घायल हुए हैं। वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, 10,000 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

हताहत

10,000 से एक लाख लोगों के मारे जाने की आशंका

USGS ने कहा कि इन भूकंपों से "संभवतः भारी जान-माल का नुकसान हुआ है और बड़े पैमाने पर तबाही की आशंका है।"

प्रभावित इलाकों में बिना मजबूती वाली ईंट और मिट्टी की इमारतों की मौजूदगी को देखते हुए, एजेंसी का अनुमान है कि मरने वालों की संख्या 10,000 से एक लाख के बीच हो सकती है। 10,000 से ज्यादा मौतें होने की संभावना 44 प्रतिशत है।

हालांकि, वेनेजुएला सरकार ने अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं।

बयान

गृह मंत्री ने लोगों से घर छोड़ने को कहा

गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने कहा, "सभी संकेत बताते हैं कि इसकी तीव्रता 7 से काफी अधिक थी। इसके झटके त्रूजिलो, याराकुई, काराबोबो, अरागुआ, मिरांडा, कराकास और ला गुआइरा में तीव्रता से महसूस किए गए। राजधानी कराकास में पालोस ग्रांदेस और अल्तामीरा इलाके सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।"

कैबेलो ने लोगों से अपने घर छोड़ने को कहा और बताया कि एहतियात के तौर पर कई इमारतों में गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

भूकंप के दौरान मैक्वेतिया हवाई अड्डे पर मची भगदड़

ADVERTISEMENT

भूकंप

राजधानी कराकस में सबसे ज्यादा नुकसान

इस भूकंप को वेनेजुएला के इतिहास के सबसे भीषण भूकंपों में से एक माना जा रहा है। देश के कई हिस्सों में इसके झटके महसूस किए गए, लेकिन सबसे ज्यादा तबाही राजधानी कराकस और उसके आसपास के इलाकों में हुई। कराकस में कई विदेशी दूतावासों की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मैक्वेतिया हवाई अड्डे पर भागते यात्रियों को देखा जा सकता है।

बंदरगाह शहर ला गुआइरा में भी भारी तबाही मची है।

प्रभावित

प्रभावितों ने बताए भूकंप के भयावह दृश्य

एक ढह चुकी इमारत के बाहर बैठी 56 वर्षीय शिक्षिका ओल्की बैरेरो ने कहा, "यह बहुत भयानक था। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हताहतों की संख्या यथासंभव कम हो। हम प्रार्थना कर रहे हैं। जहां मैं थी, ऐसा लग रहा था कि दीवारें हम पर गिर जाएंगी, वे इधर-उधर हिल रही थीं।"

बरुता के मेयर डार्विन गोंजालेज ने कहा, "हम लोगों से इस समय शांत और सभ्य बने रहने की अपील करते हैं।"

राष्ट्रपति

कार्यकारी राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल घोषित किया

वेनेजुएला की नोबेल पुरस्कार विजेता, मारिया कोरिना मचाडो ने कहा, 'दुख की इस घड़ी में मेरा दिल, मेरा असीम आलिंगन और मेरी प्रार्थनाएं हर वेनेजुएलावासी के साथ हैं। इस कठिन घड़ी में हम सभी के बीच शक्ति, शांति और एकजुटता बनी रहे।'

वहीं, कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्स ने देश में आपातकाल घोषित कर दिया है। उन्होंने भूकंप में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और बचाव कार्यों की देखरेख के लिए एक जनरल को नियुक्त किया।

ADVERTISEMENT