LOADING...
इजरायल और अमेरिका से जंग के बीच ईरान के गेराश में भूकंप आया, 4.3 रही तीव्रता
इजरायल और अमेरिका से जंग के बीच ईरान के गेराश में भूकंप आया

इजरायल और अमेरिका से जंग के बीच ईरान के गेराश में भूकंप आया, 4.3 रही तीव्रता

लेखन गजेंद्र
Mar 03, 2026
02:24 pm

क्या है खबर?

इजरायल और अमेरिका के साथ दो मोर्चों पर लड़ रहा ईरान प्रकृति से भी मार खा रहा है। मंगलवार को दक्षिणी ईरान के गेराश क्षेत्र में जोरदार भूकंप आया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र गेराश से लगभग 55 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। अभी तक किसी बड़े नुकसान या हताहत की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।

भूकंप

क्या परमाणु परीक्षण के कारण आया भूकंप?

ईरान में क्षेत्रीय तनाव और नतान्ज़ परमाणु संयंत्र के पास की गतिविधियों को लेकर उपग्रह रिपोर्ट के बाद चर्चा है कि कहीं परमाणु परीक्षण की वजह से भूकंप नहीं आया। हालांकि, इसका कोई प्रमाण नहीं मिला। विशेषज्ञ प्राकृतिक भूकंपीय गतिविधि और विस्फोटों के बीच स्पष्ट अंतर कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि गेराश दक्षिणी ईरान ज़ाग्रोस वलन-दबाव बेल्ट के अंतर्गत आता है, जो एक सक्रिय भूगर्भीय क्षेत्र है जहां प्राकृतिक प्लेटों की वजह से भूकंप आम बात है।

हमला

इजरायल और अमेरिका का हमला जारी

ईरान के अलग-अलग शहरों में शनिवार से ही अमेरिका और इजरायल का हमला जारी है। मंगलवार को भी तेहरान से 800 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित करमान हवाई अड्डे पर घातक हमला हुआ है। अभी तक हमले में कम से कम 13 ईरानी सैनिकों के मारे जाने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि सैन्य हेलीकॉप्टरों वाले इस अड्डे को हमले का निशाना बनाया गया था। ईरान ने भी खाड़ी देशों में अमेरिकी दूतावासों को निशाना बनाया है।

Advertisement