Page Loader
तुर्की भूकंप: मदद करने वालों के लिए अलग अंदाज में संदेश, भारत को 'हिंदी में धन्यवाद'
तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर हिंदी में लिखा धन्यवाद (तस्वीर: ट्विटर/@NDRFHQ)

तुर्की भूकंप: मदद करने वालों के लिए अलग अंदाज में संदेश, भारत को 'हिंदी में धन्यवाद'

लेखन गजेंद्र
Feb 17, 2023
08:27 pm

क्या है खबर?

तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद वहां कई देशों ने अपनी मदद भेजी, जिसमें भारत भी शामिल है। तुर्की ने उन सभी देशों का अलग अंदाज में शुक्रिया अदा किया। तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर भारत के लिए हिंदी में कुछ शब्द लिखे गए हैं। यहां इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड पर लिखा आ रहा है, "इस मुश्किल समय में हमारा साथ देने के लिए धन्यवाद।" बोर्ड में सभी देशों का धन्यवाद उनकी भाषा में किया गया है।

आभार

तुर्की से लौट आया है NDRF का दल

तुर्की में भूकंप के बाद सबसे पहले राहत भेजने वाले देशों में भारत शामिल रहा। उसने वायुसेना के विमान से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के दो दलों को डॉग स्क्वॉयड, चिकित्सा से जुड़ी जरूरी सामग्री और उपकरणों के साथ रवाना किया था। दल ने तुर्की के अलग-अलग भूकंप प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य चलाया। इसके अलावा भारतीय सेना ने अस्पताल खोला। तुर्की से लौटते समय NDRF दल को अडाना एयरपोर्ट पर ताली बजाकर विदाई दी गई।

ट्विटर पोस्ट

तुर्की के इंस्तानबुल एयरपोर्ट पर लगा डिस्प्ले