नीदरलैंड में 25,000 सरकारी नौकरियां होंगी AI के हवाले, अरबों डॉलर की बचत का लक्ष्य
नीदरलैंड की सरकार अगले कुछ सालों में 25,000 केंद्रीय सरकारी नौकरियों की जगह ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है।
अभी उनके पास 1.60 लाख कर्मचारी हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इस कदम से 2035 से हर साल करीब 390 करोड़ डॉलर बचाए जा सकें।
इस पूरी पहल का मकसद सरकारी कामकाज की उत्पादकता को 20 प्रतिशत बढ़ाना और सार्वजनिक क्षेत्र को लंबे समय तक अधिक कुशल बनाना है।
कुछ मंत्रालयों को 60 प्रतिशत स्टाफ कटौती का सामना करना पड़ेगा
कर्मचारियों की यह कटौती कई मंत्रालयों और नीति बनाने वाली एजेंसियों में होगी। कुछ जगहों पर तो 60 प्रतिशत तक स्टाफ कम किया जा सकता है। हालांकि, पुलिस और रक्षा जैसी बहुत ज़रूरी सेवाएं इस बदलाव से अप्रभावित रहेंगी।
इन क्षेत्रों में AI को कैसे लागू किया जाएगा, इसकी विस्तृत योजना अगले साल पेश की जाएगी।
सरकारी कामकाज को आसान और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करने में नीदरलैंड्स अब सबसे आगे निकल गया है।