ट्रंप की AI टास्क फोर्स तकनीकी परिषद से रिपोर्ट तैयार कराकर रोकेगी साइबर खतरे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टास्क फोर्स की हाल ही में एक बैठक हुई है। इस बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े बड़े खतरों पर विस्तार से बात की गई।
इनमें साइबर सुरक्षा के जोखिम, बायोसुरक्षा के मुद्दे और इन ताकतवर मॉडलों को कैसे काबू में रखा जाए, जैसे अहम विषय शामिल थे।
टास्क फोर्स ने बैठक में नए कानून बनाने की बजाय, राष्ट्रपति की विज्ञान और प्रौद्योगिकी सलाहकार परिषद से एक रिपोर्ट तैयार कराने का फैसला किया है। इस रिपोर्ट में इन और दूसरे खतरों की जांच की जाएगी।
ट्रंप ने स्वैच्छिक AI सुरक्षा उपायों का समर्थन किया
टास्ट फोर्स का कहना है कि वह रिपोर्ट से ऐसी प्रक्रियाएं और नियम बनाए जाएंगे, जिनसे लैब सरकार को सुरक्षा में सेंध, हैकिंग, सिस्टम तोड़ना और अन्य समस्याओं की शुरुआती चेतावनी और समय पर जानकारी दे सकें।
इस चुनावी मौसम में AI का नौकरियों पर पड़ने वाला असर और बिजली के बढ़ते बिल एक गरमागरम मुद्दा बने हुए हैं।
एक तरफ जहां कुछ लोग कड़े नियमों की वकालत कर रहे हैं, वहीं ट्रंप का मानना है कि अमेरिका को चीन से आगे रखने के लिए स्वतंत्र ऑडिट जैसे स्वैच्छिक सुरक्षा उपाय ही काफी हैं।