अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार को APEC शिखर सम्मेलन से इतर शेनझेन के किलिन विला में मिल रहे हैं।
इस जगह को सिर्फ कड़ी सुरक्षा की वजह से नहीं चुना गया है, बल्कि यह महत्वपूर्ण वैश्विक बैठकों की मेजबानी के लिए भी जानी जाती है।
यह विला तीनों वैश्विक नेताओं की गोपनीय बैठक के लिए चुनी गई है। यहां कई मुद्दों पर चर्चा होनी है।
किलिन विला में आए थे किम जोंग-इल
किलिन विला चीन के शेनझेन का कोई सामान्य रिसॉर्ट नहीं है। यह 38 हेक्टेयर में फैला झील के किनारे बना एक खास ठिकाना है।
यहां पहले भी कई गोपनीय दौरे हुए हैं। यहां तक कि सालों पहले उत्तर कोरिया के किम जोंग-इल भी यहां रुकने आए थे।
पहाड़ों और एक झील के करीब शेनझेन एयरपोर्ट के पास बसा यह विला तब पहली पसंद बन जाता है, जब दुनिया के बड़े नेताओं को गोपनीयता और गंभीर बातचीत की जरूरत होती है।