ट्रंप-शी और पुतिन की शेनजेन में होगी मुलाकात, युद्ध पर निकल सकता है समाधान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के व्लादिमीर पुतिन के बीच एक मुलाकात होने वाली है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर है।
ये मुलाकात 18 और 19 नवंबर को शेनजेन में होने वाले एशिया-पैसिफिक शिखर सम्मेलन में होगी। इस बैठक में परमाणु निरस्त्रीकरण और ईरान में जारी युद्ध को खत्म करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
ट्रंप ने बताया, "मुझे लगता है कि मेरी एक मुलाकात पुतिन और शी से होगी, जो काफी दिलचस्प रहेगी। हम परमाणु निरस्त्रीकरण सहित कई मुद्दों पर बात करेंगे। हमारी कोशिश है कि ईरान में चल रहा युद्ध भी खत्म हो।"
क्रेमलिन ने दुर्लभ त्रिपक्षीय बैठक की पुष्टि की
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने इस खास त्रिपक्षीय बैठक की तैयारी की पुष्टि कर दी है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब यूक्रेन पर हमले के बाद रूस को दुनियाभर से विरोध का सामना करना पड़ रहा है।
अमेरिका में कुछ लोग ट्रंप के पुतिन और शी जैसे नेताओं से मिलने के तरीके को लेकर थोड़ा असहज हैं। हालांकि, बातचीत से तय हो सकता है कि आगे चलकर दुनिया के बड़े विवादों को कैसे निपटाया जाएगा, खासकर परमाणु मामलों और शांति की कोशिशों के लिए ये मुलाकातें काफी अहम होंगी।