
डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी ने कहा- भारत रूसी तेल खरीदने में चीन के साथ जुड़ा है
क्या है खबर?
डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सहयोगी स्टीफन मिलर ने भारत द्वारा रूसी तेल खरीदने की आलोचना करते हुए उस पर यूक्रेन युद्ध में रूस की अप्रत्यक्ष मदद का आरोप लगाया है। व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ मिलर ने फॉक्स न्यूज से बताया कि ट्रंप ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदकर इस युद्ध को वित्तपोषित करना स्वीकार्य नहीं है और उनका मानना है कि भारत को खेल खरीद बंद करनी चाहिए।
आलोचना
ट्रंप के मोदी के साथ संबंध जबरदस्त
मिलर ने यह भी कहा कि लोग यह जानकर हैरान होंगे कि रूसी तेल खरीदने के मामले में भारत मूल रूप से चीन के साथ जुड़ा है, जो एक आश्चर्यजनक तथ्य है। उन्होंने कहा कि ट्रंप एक बेहतरीन रिश्ता चाहते हैं और उनके भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हमेशा बेहतरीन संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध वित्तपोषण से निपटने के बारे में हमें सोचना होगा, इसलिए ट्रंप युद्ध से कूटनीतिक, वित्तीय और जरियों से निपट रहे हैं।
दबाव
ट्रंप लगातार बना रहे हैं दबाव
ट्रंप रूस से तेल खरीदने पर भारत पर लगातार दबाव बना रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों 25 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा करते हुए भारत पर जुर्माना लगाने की बात कही है। उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका की परेशानी का मुख्य कारण भारत-रूस तेल व्यापार है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत ने ट्रंप की चेतावनी के कारण रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है, जबकि सरकार ने इसे नकारा है।