LOADING...
ईरान से जंग के बीच ट्रंप का दावा- उन्नत हथियारों के जखीरों से जीत को तैयार
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास हथियारों का जखीरा है

ईरान से जंग के बीच ट्रंप का दावा- उन्नत हथियारों के जखीरों से जीत को तैयार

लेखन गजेंद्र
Mar 03, 2026
12:59 pm

क्या है खबर?

ईरान के खिलाफ युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि उनके देश के पास उन्नत हथियारों का जखीरा है, जिससे वे जंग जीतने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि अमेरिका में पहले कभी हथियारों का स्टॉफ इतना ज्यादा और बेहतर नहीं रहा। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन पर देश का पैसा बर्बाद करने का आरोप लगाया और खुद की प्रशंसा की।

बयान

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा, 'अमेरिका के हथियारों का स्टॉक, मीडियम-अपर मीडियम ग्रेड में, कभी इतना ज़्यादा या बेहतर नहीं रहा, जैसा कि आज मुझे बताया गया। हमारे पास इन हथियारों की अनलिमिटेड आपूर्ति है। सिर्फ इन आपूर्ति (जो दूसरे देशों के सबसे अच्छे हथियारों से बेहतर हैं) का इस्तेमाल करके युद्ध हमेशा और बहुत कामयाबी से लड़े जा सकते हैं। सबसे ऊंचे स्तर पर, हमारे पास अच्छी आपूर्ति है, लेकिन हम वहां नहीं हैं, जहां हम होना चाहते हैं।'

हथिया

बाइडन को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने आगे लिखा, 'हमारे लिए बहुत ज़्यादा हाई ग्रेड के हथियार बाहरी देशों में जमा हैं। आलसी जो बाइडन ने अपना सारा समय, और देश का पैसा, यूक्रेन के पीटी बरनम (जेलेंस्की!) को दे दिया। सैकड़ों अरबों डॉलर सुपर हाई एंड मुफ़्त में दिया, उन्होंने इसे बदलने की जहमत नहीं उठाई। खुशकिस्मती से, मैंने अपने पहले कार्यकाल में सेना को फिर बनाया, और ऐसा जारी है। अमेरिका के पास स्टॉक है, और वह बड़ी जीत के लिए तैयार है।'

Advertisement