Loading...
ट्रंप ने फिर नोबेल शांति पुरस्कार की दावेदारी पेश की, कहा- मैंने युद्धों का निपटारा किया
डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार की दावेदारी पेश की

ट्रंप ने फिर नोबेल शांति पुरस्कार की दावेदारी पेश की, कहा- मैंने युद्धों का निपटारा किया

लेखन गजेंद्र
Oct 08, 2026
01:10 pm

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। ट्रंप ने बुधवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा कि वह 8 युद्धों का निपटारा कर चुके हैं और यह ऐसा काम किया, जिसे किसी राष्ट्रपति ने नहीं किया। उन्होंने यह दावा तब किया, जब नोबेल समिति भौतिक, चिकित्सा और रसायन के क्षेत्र में पुरस्कारों की घोषणा कर चुकी है और शुक्रवार को प्रतिष्ठित शांति पुरस्कार की घोषणा होनी है।

बयान

क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "मैंने वो काम किए हैं जो किसी और ने कभी नहीं किए। मैं शेखी नहीं मार रहा, मैं बस आपको तथ्य बता रहा हूं। शायद ही किसी राष्ट्रपति ने कभी कोई युद्ध समाप्त किया हो। मैंने 8 युद्ध समाप्त किए हैं।"

ट्रंप ने आगे कहा, "उनकी यह छवि है कि वे शायद मुझ जैसे लोगों को यह पुरस्कार नहीं देते। लेकिन, मुझे यह पुरस्कार मिले या न मिले, मैंने इससे कहीं अधिक काम किया है।"

पुरस्कार

नोबेल समिति का होगा अपमान- ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि अगर उनको शांति पुरस्कार नहीं मिलता है तो यह नोबेल समिति के लिए बड़ा अपमानजनक होगा।

उन्होंने कहा कि वह यह बात उनका अपमान करने के लिए नहीं कह रहे, बल्कि इसलिए कह रहे, क्योंकि 8 युद्ध रुकवाने वाले को कोई भी पुरस्कार नहीं मिलता।

उन्होंने 2009 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मिले शांति पुरस्कार की आलोचना कर कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया, फिर भी पता नहीं क्यों पुरस्कार दिया गया।

ADVERTISEMENT

पुरस्कार

ट्रंप ने पिछले साल की विजेता को याद किया

ट्रंप ने याद दिलाया कि पिछले साल की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो ने ओवल ऑफिस में उन्हें अपना पुरस्कार सौंपा था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "पिछली बार उन्होंने यह पुरस्कार एक शानदार युवती को दिया था, और उसने कहा था कि वह इसकी हकदार नहीं है, मैं इसकी हकदार हूं, और उसने यह पुरस्कार मुझे दे दिया।"

ट्रंप बोले, "मुझे इसे अप्रत्यक्ष रूप से प्राप्त करके बहुत सम्मान महसूस हुआ।"

ADVERTISEMENT