ट्रंप ने कनाडा को बताया व्यापार का सबसे खराब देश, कहा- कनाडा अमेरिकी किसानों पर लगाता है 400 प्रतिशत टैरिफ
दुनिया
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कनाडा अमेरिकी किसानों पर 400 प्रतिशत या उससे ज्यादा टैरिफ लगाता है। उन्होंने कनाडा के व्यापारिक नियमों को बहुत अनुचित बताया।
उन्होंने कहा कि कनाडा व्यापार के मामले में सबसे खराब देशों में से एक है। ट्रंप ने साफ किया कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव अब भी काफी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है।
ट्रंप ने अमेरिका-कनाडा व्यापार असंतुलन का मुद्दा उठाया
ट्रंप ने इस बात की ओर ध्यान खींचा कि कनाडा का 95 प्रतिशत व्यापार अमेरिका के साथ होता है, जबकि अमेरिका का केवल एक छोटा हिस्सा ही कनाडा को एक्सपोर्ट होता है। उन्हें यह असंतुलित लगता है।
उन्होंने यह भी याद दिलाया कि अमेरिका ने कनाडा की सैन्य सहायता की है, जैसे बर्फ तोड़ने वाले जहाज बनाने में मदद की है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी किसानों को इससे कहीं ज्यादा सम्मान मिलना चाहिए।