बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि गिरफ्तारी और उससे भी बुरे हालातों की धमकियों के बावजूद वह अपने देश वापस लौट रही हैं।
उन्होंने कहा, "जिस काम को मैं सही मानती हूं, उसे करने से डर मुझे कभी नहीं रोक पाया।"
उन्हें मौजूदा राजनीतिक माहौल की चिंता है, खासकर जिस तरह से अवामी लीग के नेताओं और आम लोगों के साथ बर्ताव किया जा रहा है। इसीलिए वह उनके साथ खड़ी रहना चाहती हैं।
शेख हसीना फैसले को कानूनी चुनौती देंगी
हसीना ने बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय अपराध ट्रिब्यूनल के फैसले का भी विरोध किया है, जिसे वह अनुचित बता रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपना बचाव करने का सही मौका नहीं मिला।
बांग्लादेश में 2024 के विद्रोह के दौरान हुई मौतों के आरोपों के बाद उन्हें निर्वासित नेता कहा जा रहा है। ऐसे में, वह अब न्याय की अपनी इस लड़ाई के तहत अदालत के इस फैसले को कानूनी चुनौती देने की तैयारी में हैं।
बता दें कि ट्रिब्यूनल ने हसीना को मानवता का दोषी मानते हुए, फांसी की सजा सुनाई है।