अमेरिका को मिली पहली अश्वेत गर्वनर, जॉर्जिया में कीशा लांस बॉटम्स जीतीं
दुनिया
अमेरिका में चल रहे मध्यावधि चुनावों में नतीजे सामने आने लगे हैं। यहां डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन्स से 2 गवर्नर के पद, 6 हाउस और 2 सीनेट सीटें छीन लिए हैं। चुनाव में अमेरिका को पहली अश्वेत गर्वनर मिली हैं।
अटलांटा की पूर्व मेयर डेमोक्रेट कीशा लांस बॉटम्स जॉर्जिया में गवर्नर पद की दौड़ जीतने के बाद अमेरिका में पहली अश्वेत महिला गवर्नर बन गई हैं।
जॉर्जिया ऐतिहासिक रूप से एक स्विंग स्टेट है, और रिपब्लिकन अरबपति बिजनेसमैन रिक जैक्सन को हाल के दिनों तक इस रेस में जीतने का फेवरेट माना जा रहा था।
बॉटम्स ने कुछ दिन पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ भी कैंपेन किया था।